Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी : प्रियंका...

कांग्रेस यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी : प्रियंका वाड्रा

लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को यहां कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की लड़कियां मुझे मिली थी, उनकी बातों को सुनकर ये निर्णय लिया है। पारो के लिए ये निर्णय लिये है। उन्नाव की लड़की के लिए, हाथरस की लड़की के लिए लिया है। लखनऊ की लक्ष्मी वाल्मीकि के लिए ये निर्णय है। सोनभद्र के किस्मत के लिए है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ये निर्णय बदलाव के लिए हैं। सब बाते करते हैं, महिलाएं ही बदलाव ला सकती हैं। राजनीति में महिलाओं आओ और कंधे से कंधा मिलाओ। सीतापुर में जब मुझे हिरासत में लिया तो दो कांस्टेबल थी। ये निर्णय उनके लिए भी है। हमने आवेदन खोल रखा है। जिसे टिकट चाहिये हमारी बहने आइये।

कहा कि महिलाओं को जाति और धर्म में बांटा जा रहा है। वे फ़ोर्स नही बन पा रही है। 40 प्रतिशत अभी है, अगले चुनाव में 50 भी हो सकता हैं। जो लोग अपनी पत्नी, बहन को लड़ाते है, उनका भी स्वागत है।

कहा कि हमे प्रत्याशी मिलेगी और उन्हें लड़ाएंगे। महिलाओं को सक्षमता के आधार पर टिकट देंगे। इसमें जाति नही देखी जाएगी। सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिये गए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular