Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यकांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने दुबे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस मुख्यालय में राजीव शुक्ला ने नकुल दुबे का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।

हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने नकुल दुबे को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मायावती ने दुबे के निष्कासन की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल से की थी।

बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे को पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता था। वह पहली बार वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश की महोना सीट से विधायक चुने गए और मायावती मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने थे।

अजीत

RELATED ARTICLES

Most Popular