Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को हार्ट अटैक, निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को हार्ट अटैक, निधन

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली. कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है. शुरुआती रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रहा है. राजीव त्यागी की मुखरता के चलते वे सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय रहते थे. उनके अचानक निधन से कई लोग हैरान हैं. निधन से कुछ समय पहले ही उन्होंने एक टीवी चैनल पर शाम 5 बजे एक बहस में मौजूद रहने की जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट से साझा की थी. वे एक टीवी बहस में ही हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी. उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. निधन के बाद राजीव त्यागी का ट्विटर इंट्रो भी लोगों के बीच चर्चा की विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने लिखा था- कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हंसे हम रोये, ऐसी करनी कर चलो, हम हंसे जग रोये. राजीव त्यागी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे. प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी को पिछले साल यूपी का मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया था. महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान मीडिया संबंधी जानकारी की भी जिम्मेदारी भी उन्हें ही दी गई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular