Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी धरना...

कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन

गोंडा

आज कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन ज्ञापन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसके निमित्त आज गोंडा भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के अंबेडकर चौराहे पर जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस सांसदों के यहां से अकूत अवैध संपत्ति निकल रही है यह कांग्रेस के आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त होने का प्रमाण है।
भाजपाइयों द्वारा धरना स्थल पर कांग्रेस का पुतला फुका गया एवं
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी केके श्रीवास्तव राजा बाबू गुप्ता अरुण शुक्ला महामंत्री आशीष त्रिपाठी उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा दीपक अग्रवाल संदीप पांडे जिला मंत्री विनय शर्मा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र ओझा पट्टू,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ मौर्य अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजूर अहमद अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर नंदू मनीष द्विवेदी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular