Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में दलित और महिला सुरक्षित नहीं...

कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में दलित और महिला सुरक्षित नहीं – मायावती

लखनऊ (हि. स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह  भाजपा सरकार में भी दलित, शोषित, महिलाओं की जानमाल की सुरक्षा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि यूपी में हर प्रकार के अपराध चरम पर होने से अपराध नियंत्रण का काफी बुरा हाल है। खासकर दलित व महिला उत्पीड़न व असुरक्षा की आए दिन होने वाली दर्दनाक एवं शर्मनाक घटनाओं से हर तरफ चिंता की लहर है।
उन्होंने कहा कि ऐसे संगीन मामलों में भी सरकार की असंवेदनशील व लापरवाही अत्यंत दुखद है। यूपी के हाथरस में दलित उत्पीड़न एवं पिता की हत्या और गुजरात में दलित आरटीआई कार्यकर्ता की निर्मम हत्या यह साबित करती है कि कांग्रेस पार्टी की तरह भाजपा सरकार में भी जानमाल एवं आत्मसम्मान कतई सुरक्षित नहीं है। सरकार इस ओर ध्यान दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular