Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया : प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया : प्रियंका गांधी

प्रतापगढ़ (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को रामपुर खास सीट से पार्टी की प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना के पक्ष में लालगंज के इंदिरा चौक में जनसभा की और उनको भारी मतों से जिताने की अपील की।

प्रियंका ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया है। चुनावी जीत या हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, कम से कम महिलाएं लड़ तो रही हैं। कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने इंदिरा गांधी की मूर्ति है। हमें गर्व है। मोना, हर जगह हमारे साथ रही हैं। रामपुर खास में प्रेमभरा स्वागत देखकर मैं बहुत खुश हूं। आज महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या क्या है। आज सरसों तेल 220 रुपये लीटर बिक रहा है। भाजपा सरकार में कितनों को रोजगार मिला। दुकानदारों को सरकार ने क्या दिया। किसान छुट्टे जानवर से परेशान हैं। किसान, नौजवान और बहनें सब परेशान हैं। मोदी ने कहा था कि 70 लाख रोजगार देंगे, लेकिन बेरोजगारी बढ़ गयी है। देश के सबसे ज्यादा नौजवान उप्र में हैं। उप्र का विकास पांच सालों में रुक गया है। भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन काम नहीं किया। धर्म और जाति के आधार पर वोट लेकर सरकार बनाने वाले आपके लिए क्या करेंगे। चुनाव आने पर धर्म और जाति की बात करते हैं। जज्बातों के सहारे सत्ता में रहने पर यही होता है।

प्रियंका ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। चुनावी जीत या हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, कम से कम महिलाएं लड़ तो रही हैं। भाजपा की सारी नीतियां बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। किसानों के गोबर खरीदे जा रहे हैं, जिससे गोबर गैस बनाई जाती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही बिजली का बिल भी आधा किया जाएगा। कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यहां काम करने के अनेक मौके हैं। सबकी अलग-अलग क्षमताएं हैं। यह सब होते हुए आज की परिस्थितियों को देखकर बहुत दुख होता है। यहां नौजवान बेरोजगार हैं, 12 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन पांच साल में उन्हें भरा नहीं गया। क्या उत्तर प्रदेश में इस सरकार को 12 लाख योग्य नौजवान नहीं मिले।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular