Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस ने भारत के महान लोकतंत्र पर थोपा आपातकाल - योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस ने भारत के महान लोकतंत्र पर थोपा आपातकाल – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (हि.स.)। स्वतंत्र भारत में 25 जून को आधी रात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को याद करते हुए नमन किया है। 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करके कहा कि वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी ने भारत के महान लोकतंत्र पर कुठाराघात कर देश पर आपातकाल थोपा था।
उन्होंने कहा कि उन सभी पुण्यात्मा सत्याग्रहियों को नमन करता हूं, जिन्होंने आपातकाल की अमानवीय यातनाओं को सहकर भी देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में सहयोग दिया था। वहीं, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 1975 में इमरजेंसी लगाकर तत्कालीन सरकार ने सबसे बड़ा पाप किया। आपातकाल देश और संविधान को रौंद कर सत्ता हथियाने की खौफनाक दास्तान थी।
उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदयनाराण दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में तत्कालीन सरकार द्वारा लगाया गया आपातकाल सबसे अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल के वीभत्स कालखण्ड में लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुन: स्थापित करने में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले समस्त सत्याग्रहियों को कोटि कोटि नमन।

RELATED ARTICLES

Most Popular