Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस ने 'बनें यूपी की आवाज' कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

कांग्रेस ने ‘बनें यूपी की आवाज’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांगेस मंगलवार को माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय पर ‘बनें यूपी की आवाज’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कांग्रेस पार्टी से जुड़कर जो लोग अपनी आवाज उठाना चाहते हैं चाहे किसान, बेरोजगार, महिला या व्यापारी वह इसके माध्यम से अपनी बात कह सकते हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया विभाग इसके लिए जनपदवार प्रवक्ता एवं कोऑर्डिनेटर नियुक्त करेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव ने ‘‘बनें यूपी की आवाज’’ कार्यक्रम को लांच किया ।

नसीमुद्दीन सिद्ददीकी ने कहा कि जो भी कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अपने जनपद की आवाज बुलंद करना चाहता है वह इस अभियान के तहत तय मानकों को पूरा कर पार्टी का प्रवक्ता बनकर आवाज उठा सकता है। पार्टी योग्यता के आधार पर प्रवक्ताओं का चयन करेगी। इसके लिए जनपदवार परीक्षा होगी। जिलों के प्रभारी सचिव, जिला एवं शहर अध्यक्ष तथा प्रदेश प्रवक्ता की समिति समस्त कार्यक्रमों का आयोजन एवं संचालन सुनिश्चित करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular