लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राजबब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीत जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम, फूलो देवी नेताम और प्रणिती शिंदे शामिल हैं।
बृजनन्दन
