लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 61 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन 61 उम्मीदवारों में 24 महिलाएं हैं।
कांग्रेस ने हाथरस सुरक्षित सीट से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे, अमेठी की किसनी सुरक्षित सीट से डॉ. विजय नारायण सिंह, विशालपुर से शिखा पाण्डेय, पलिया से रिशाल अहमद, निघासन से अटल शुक्ला और गोला गोकर्ण नाथ से प्रहलाद पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, श्रीनगर सुरक्षित से चांदनी, धौराहरा से जितेंद्दी देवी, लखीमपुर से डॉ. रविशंकर त्रिवेदी, कस्ता सुरक्षित से राधेश्याम भार्गव, सेवता से डॉ. विजयनाथ अवस्थी, बिलग्राम मल्लावां से सुभाष पाल, संडीला से हनीफ उर्फ बबलू घोसी, भगवंतनगर से जंगबहादुर सिंह, मलिहाबाद सुरक्षित से रामकरन पासी, हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम सिंह, सरेनी से सुधा द्विवेदी, गौरीगंज से फतेह बहादुर और सुल्तानपुर से फिरोज अहमद खान पर पार्टी ने विश्वास जताया है।
इसी तरह कायमगंज सुरक्षित से शकुंतला देवी, अमृतपुर से शुभम तिवारी, भोजपुर से अर्चना राठौर, छिबरामऊ से विजय कुमार मिश्रा, कन्नौज सुरक्षित से विनीता देवी, इटावा से मोहम्मद राशिद, गोविंद नगर से करिश्मा ठाकुर, सीसामऊ से हाजी सोहेल अहमद, घाटमपुर सुरक्षित से राजनारायण कुरील, माधवगढ़ से सिद्धार्थ देवलिया, बबीना से चंद्रशेखर तिवारी, झांसी नगर से राहुल रिछारिया, ललितपुर से बलवंत लोधी, मेहरौनी सुरक्षित से बृजलाल खबरी, हमीरपुर से राजकुमारी, राठ सुरक्षित से कमलेश कुमार सिवास, बबेरू से गजेंद्र सिंह पटेल, नरैनी सुरक्षित से पवन देवी कोरी, बांदा से लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आयाह शाह से हेमलता पटेल, खागा सुरक्षित से ओमप्रकाश गिहार, रानीगंज से मौलाना अब्दुल वाहिद और प्रतापपुर से संजय तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
अयोध्या से रीता मौर्या, बहराइच से जयप्रकाश मिश्रा, कैसरगंज से गीता सिंह, तरबगंज से सविता पांडे, मनकापुर सुरक्षित से कमला सिसोदिया, कप्तानगंज से अंबिका सिंह, खलीलाबाद से साहिबा खातून, हाटा से अमरेंद्र मल्ल, सलेमपुर सुरक्षित से दुलारी देवी और मऊ से मानवेंद्र बहादुर सिंह, रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से ओमलता, सिकंदरपुर से बृजेश सिंह, बैरिया से सोनम बिंद, बदलापुर से आरती सिंह, मड़िहान से गीता देवी, घोरावल से विंध्यवासिनी सिंह राठौर और दुद्धी सुरक्षित सीट से बसंती पानिका को चुनाव मैदान में उतारा है।
बृजनन्दन
