Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस ने कानपुर देहात की घटना में दोषियों पर कठोर कार्यवाही की...

कांग्रेस ने कानपुर देहात की घटना में दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग कर सौंपा ज्ञापन

झांसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने कानपुर देहात जनपद में मां-बेटी की जलकर मौत की घटना पर ज्ञापन जिलाधाकारी को सौंपा।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कानपुर देहात के रुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान दो महिलाओं की मौत की घटना को दु:खद बताया। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार उच्चाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट विवेक बाजपेयी, मुकेश अग्रवाल, रघुराज शर्मा, एडवोकेट विकास भल्ला, अनु श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुशवाहा, निवर्तमान पार्षद अरविंद बबलू, अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, शाहरुख़ ख़ान, आरिफ सलीम, प्रीति श्रीवास, संतोष त्रिवेदी, प्रदीप गुर्जर, नफीस खान, गौरव कंचन, इरफान, महक श्रीवास आदि शामिल रहीं।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular