Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस ने कानपुर की पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार, महाना के सामने...

कांग्रेस ने कानपुर की पांच सीटों पर उतारे उम्मीदवार, महाना के सामने युवा कनिष्क का खेला दांव

– पूर्व केन्द्रीय मंत्री के भाई को आर्यनगर से दी टिकट

-बिल्हौर सुरक्षित सीट पर महिला को उतारा

कानपुर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व गुरुवार को जारी कर दी। पहली सूची में कानपुर की 10 विधानसभाओं में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया।

इसमें पूर्व विधायक अजय कपूर के साथ भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के सामने युवा कनिष्ट पांडेय का उतारा गया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने कैंट सीट पर एक बार फिर से विधायक सोहिल अंसारी टिकट देते हुए उन पर भरोसा जताया है। वहीं, आर्यनगर सीट पर वैश्य कोटे से आने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री के भाई प्रमोद जायसवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज उप्र में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पहली 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सर्द भरे मौसम से राजनीतिक गर्मी को बढ़ा दिया है। उन्होंने अपनी पहली सूची में 50 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में कानपुर की 10 सीटों में पांच सीटों पर प्रियंका वाड्रा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में पार्टी ने अपने राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर को फिर से किदवईनगर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। अजय कपूर पिछले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश त्रिवेदी से चुनाव हार गए थे।

प्रियंका ने एक बार फिर कैंट सीट पर भाजपा को हराकर जीत दर्ज करने वाले विधायक सोहिल अंसारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट देते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। पहली सूची में कानपुर की पांच सीटों में एक सीट पर महिला उम्मीदवार को भी टिकट दिया गया है। इसमें बिल्हौर सुरक्षित विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार दांव खेला है और उषा रानी कोरी को टिकट दिया गया है।

महाना के सामने युवा कनिष्क को उतारा

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एनएसयूआई से आए युवा चेहरे कनिष्क पांडेय को भाजपा के सात बार से विधायक व वर्तमान सररकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के सामने उतारा है। कनिष्क को महराजपुर विधानसभा सीट से टिकट देकर कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री महाना को टक्कर देने के लिए बड़ा दांव लगाया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री के भाई आर्यनगर से उम्मीदवार

व्यापारिक दृष्टि व वैश्य कोटे से आने वाली आर्यनगर सीट पर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई और व्यापारी नेता प्रमेाद जायसवाल को टिकट दिया है। बता दें कि, एक दिन पूर्व ही प्रमोद जायसवाल ने अपनी टिकट पक्की मानते हुए कानपुर की काशी कहे जाने वाले आनंदेश्वर मंदिर परमट में पूजा अर्चना के साथ भंडारा भी कराया था।

बाकी सीटों पर दावेदारों ने तेज की लखनऊ-दिल्ली की दौड़

पहली सूची में कानपुर की पांच सीटों पर नाम फाइनल होने के बाद अब हर किसी की नजर बाकी पांच विधानसभा सीटों पर लगी है। सीसामऊ सीट पर सपा से कांग्रेस में आए पार्षद हाजी सुहैल का दावा मजूबत माना जा रहा है। इसी तरह गोविंदनगर में ब्राह्मण चेहरे पर इस बार दांव खेला जा सकता है। चूंकि पहली सूची में कांग्रेस ने एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा जब बाकी बची पांच विधानसभाओं में नामों का ऐलान किया जाएगा, तो उसमें महिला के खाते में कितनी आती हैं।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular