लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जावेद अहमद के गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिवार ने लखनऊ के हुसैनगंज और रायबरेली के थानों में दर्ज करायी है। बेटे का कहना है कि वे 14 अगस्त को एक डिबेट में लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकले और उसके बाद वापस नहीं लौटे।
मूलरुप से रायबरेली जनपद के रहने वाले काशिफ जावेद ने बताया कि जब पिता जावेद अहमद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इण्डिया के डिबेट में जाने के लिए लखनऊ जा रहे थे तो उन्हें रतापुर चौराहे तक उसने ही छोड़ा था। रात में ही लखनऊ पहुंचने उन्होंने फोन कर बताया कि वे चारबाग के होटल उदयराज लान में ठहरे हुए थे। 16 अगस्त की सुबह फोन पर हालचाल हुआ तो बताया कि वह फैजाबाद जा रहे है और रात में ही आ जायेंगे। उसके बाद से उनकी परिवार से अभी तक बात नहीं हुई है। इसके बाद से ही उनके फोन बंद आ रहे हैं।
बेटे ने बताया कि उनके करीबी और दोस्तों से पिता के बारे पूछा, लेकिन किसी को भी कोई जानकारी नहीं है। परिवार ने किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
दीपक
