Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता अजय कपूर असहाय बच्चों को गोद लेंगे

 कांग्रेस नेता अजय कपूर असहाय बच्चों को गोद लेंगे

कानपुर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर सोमवार को नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय पहुंचे। यहां पर बच्चों ने उनका स्वागत किया।

अंध विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत ने बताया कि कांग्रेस नेता अजय कपूर लगभग दो घंटे से अधिक समय बच्चों के बीच रहें। दोपहर का भोजन बच्चों के साथ किया और खुद बच्चों के लिए भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह असहाय बच्चों का पूरा खर्च उठाएंगे। उन्होंने सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को एक जोड़ी कपड़े और जूते वितरित किए।

इस अवसर पर स्कूल के कर्मचारी श्याम सुन्दर सिंह, प्रेम कुमार द्विवेदी, डा. प्रतिभा गुप्ता, रोहित तिवारी, अशोक मिश्रा भूटानी, शहजादे, राजू हनीफ, राहुल कनौजिया आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular