Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस के लिए मंगल रहा 'अमंगल', सिद्धू सहित चार नेताओं का इस्तीफा

कांग्रेस के लिए मंगल रहा ‘अमंगल’, सिद्धू सहित चार नेताओं का इस्तीफा

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के आज मंगलवार का दिन अमंगल जैसा रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़े जाने के बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई है। सिद्धू के साथ एकजुटता दिखाते हुए अब तक तीन नेता अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पंजाब सरकार में मंत्री रजिया सुल्ताना और पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल के बाद अब योगिंदर ढींगरा ने भी पंजाब कांग्रेस के महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। गुलजार इंदर चहल को नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है। रजिया सुल्ताना ने मंगलवार को राज्य सरकार का कैबिनेट मंत्री पद छोड़ दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भेजे त्यागपत्र में सुल्ताना ने कहा कि वह ’नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एकजुटता दिखाते हुए’ इस्तीफा दे रही हैं। सुल्ताना को भी सिद्धू की करीबी माना जाता है। उनके पति मोहम्मद मुस्तफा सिद्धू के प्रिंसिपल रणनीतिक सलाहकार हैं जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रह चुके हैं। इससे पहले आज दिन में सुल्ताना को जल आपूर्ति और स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास तथा मुद्रण एवं स्टेशनरी विभागों का प्रभार सौंपा गया था। अमरिंदर सिंह नीत सरकार में वह परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी में एक नया संकट पैदा हो गया है। राज्य में नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों के आवंटन के तुरंत बाद सिद्धू ने पद छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : मतांतरण गैंग से IAS अफसर का कनेक्शन होने का संदेह, जांच शुरू

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular