सोनभद्र (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा की अमेठी से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरुद्ध सोमवार को दिए गए अभद्र बयान के विरुद्ध भाजपा सोनभद्र की महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय सोनभद्र आये हुए थे। अजय राय ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के सम्बंध में यहाँ कहा था कि वह अमेठी में आती हैं और लटके झटके दिखाकर चली जाती हैं। अजय राय के अभद्र बयान से नाराज सोनभद्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है।
पुष्पा सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया की काग्रेस पार्टी नेता अजय राय द्वारा भाजपा केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरूद्ध बेहद अपमान जनक टिप्पणी की गई है। उनका यह कथन हम महिला बहनों के लिए बेहद अशोभनीय है और काग्रेस पार्टी की निराशावादी दृष्टिकोण का परिचायक है। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने इस मामले में धारा 354(क), 501 व 509 के तहत प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच में कर रही हैं।
पीयूष
