Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की दीवार से नहीं हटे पोस्टर

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की दीवार से नहीं हटे पोस्टर

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय की दीवार से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महिला नेत्री आराधना मिश्रा मोना की फोटो लगे हुए पोस्टर नहीं हटे।

माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बांयी ओर जाने वाले मार्ग पर कार्यालय की दीवार पर पूरी तरह से पोस्टर नहीं हटाये गये हैं। सड़क मार्ग की ओर बाहर की तरफ लगे पोस्टर से सदस्यता अभियान और लड़की हूं लड़ सकती हूं का संदेश देने का प्रयास लगातार जारी है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जहां सख्त निर्वाचन आयोग सख्त हुआ तो लखनऊ शहर में राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग उतर गयी। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय की दीवार से भी पोस्टर हटाये गये लेकिन दीवार को पूरी तरह से साफ नहीं हुई। दीवार लगे पोस्टर पर आते जाते हुए लोगों की अभी भी नजर पड़ रही है।

कांग्रेस की दीवार पर ही लखनऊ पश्चिम विधानसभा से टिकट की दावेदारी करने वाले उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष अजय का पोस्टर लगा हुआ है। जिस पर यह भी लिखा है कि परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प। अजय के पोस्टर पर भी प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और आराधना मिश्रा की फोटो लगी हुई है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular