Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू और सन्दीप सिंह के खिलाफ वारंट...

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू और सन्दीप सिंह के खिलाफ वारंट जारी

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और संदीप सिंह के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को वारंट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, मारपीट एवं तोड़फोड़ के एक मामले में कोर्ट में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और संदीप सिंह हाजिर नहीं हुए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बीस हजार का जमानती वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है।

इस मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील कुमार राय ने 25 दिसंबर 2020 को हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस कार्यालय पर होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें प्रिंटिंग प्रेस की गलती से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की फोटो छपना छूट गई थी। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular