Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू किया जय भीम अभियान

 कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू किया जय भीम अभियान

वाराणसी (हि.स.)। अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सोमवार से ‘जय जवाहर- जय भीम’ अभियान शुरू किया है। 13 सितम्बर तक चलने वाले अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता 100 दलित परिवारों तक कांग्रेस का संदेश नियमित पहुंचायेंगे। इसके साथ ही दलित समाज के बीच अल्पसंख्यक समाज की तरफ से पर्चा भी बाँटा जाएगा। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नईम अहमद ,प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन, प्रदेश महासचिव सैयद अब्बास रिज़वी शफक, जिलाध्यक्ष मुनीर नज़्म सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद डोडे ने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में यह जानकारी संयुक्त रूप से पत्रकारों को दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक मुस्लिम और दलित कांग्रेस को वोट करते थे तब भाजपा के पास पूरे देश में सिर्फ़ दो सांसद होते थे। मुस्लिम लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस में लौटने का फैसला कर चुके हैं। दलित समाज को यह संदेश देने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस आज से एक हफ़्ते का ‘जय जवाहर – जय भीम जन संपर्क अभियान शुरू करेगी। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में दलित ,मुस्लिम सरकार के निशाने पर है। कांग्रेस द्वारा बनाए गए कानून जिसमे दलितों की ज़मीन को गैर दलितों के खरीदे जाने पर रोक थी, उस कानून को मोदी सरकार ने खत्म कर दिया। जिससे दलितों की जमीन को डरा धमकाकर आधे पौने दाम पर खरीदी जा रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष नईम ने कहा कि भाजपा को 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि प्रदेश में दलित और मुस्लिम मिल कर अकेले 42 प्रतिशत हैं। इन दोनों वर्गों के कांग्रेस में आने के बाद अन्य वर्ग भी कांग्रेस के साथ आएंगे और भाजपा की विदाई हो जाएगी।ऐसे में जरूरी है कि दलित अपने पुराने घर कांग्रेस में लौट आए। मुस्लिम कांग्रेस मे लौटने का फैसला कर चुके हैं।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular