Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का सोनिया पर निशाना, कहा सांसद...

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का सोनिया पर निशाना, कहा सांसद के पास जनता से मिलने का नहीं है समय

रायबरेली(हि. स.)। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने एक बार फ़िर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने सांसद सोनिया गांधी पर नामांकन के बाद रायबरेली की जनता से न मिलने का भी आरोप लगाया है।
विधायक अदिति सिंह ने रविवार को कहा कि रायबरेली सांसद सोनिया गांधी जनता की समस्याओं से रूबरू नहींं हो रही हैं। वह न तो जनता से मिलती हैं और न ही उनकी समस्याओं को हल कर रही हैं।अदिति ने कहा कि नामांकन के बाद वह एक दो बार ही रायबरेली आई हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई जनता आपको वोट देकर चुनता है तो उस जनता की आपको हर तरह से मदद और मुलाकात करते रहना चाहिए। 
सदर विधायक ने कहा कि वह किसी पार्टी विशेष की बात नहीं कर रहीं हैं बल्कि सभी राजनीतिक नेताओं को यह करना चाहिए। जो भी चुनाव जीत कर आता है उसे अपनी जनता के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए। 
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने बागी तेवर अपना रखा है। इसके पहले भी वह कई मुद्दों पर सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा को घेरती रही हैं। अदिति सिंह के इस बयान पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सांसद सोनिया गांधी लगातार अपने जिले की जनता से संपर्क में हैं। कोरोना काल में भी वह जनता से कई बार रूबरू हुई और पार्टी के तरफ से मदद करती रही हैं। कांग्रेस उप्र की प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंस और फोन के माध्यम से जनता से अपना संवाद बनाये रखा है। 
पंकज तिवारी के अनुसार सदर विधायक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलने की हिम्मत भी नहीं कर सकती है इसलिए वह भाजपा का गुणगान करती रहती हैं और यह बयान भी भाजपा को खुश करने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular