बरेली में भगदड़ को देख सावधानी बरत फिर होगा आयोजन
वाराणसी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर 09 जनवरी को होने वाले ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वाराणसी में आयोजित मैराथन अगली सूचना तक कैंसिल किया गया हैं। माना जा रहा है कि बरेली में आयोजित मैराथन को भगदड़ को देख ये निर्णय लिया गया है। वहां महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। दौड़ में भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं। हालांकि इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।
श्रीधर
