Thursday, March 26, 2026
Homeमनोरंजनकांग्रेस का यूपी में कोई अस्तित्व नहीं, प्रायश्चित यात्रा निकालते तो जनता...

कांग्रेस का यूपी में कोई अस्तित्व नहीं, प्रायश्चित यात्रा निकालते तो जनता देती समर्थन : दयाशंकर

मीरजापुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश की सत्ता पर राज किया और जो गलतियां की, उसके लिए प्रायश्चित यात्रा निकालती तो देश की जनता समर्थन करती, लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उत्तर प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं रहा।

मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने विंध्याचल आए परिवहन मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि राहुल गांधी गलत समय पर यात्रा कर रहे हैं। इस समय भारत बहुत मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20 का नेतृत्व करने का अवसर पर मिला है। भारत सामरिक दृष्टि से मजबूत हुआ है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular