Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस का मिशन 2022, 70 हजार कार्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण

कांग्रेस का मिशन 2022, 70 हजार कार्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण

यूपी में कांग्रेस ने मिशन 2022 की शुरुआत कर दी है। प्रदेश कांग्रेस ने 675 ट्रेनिंग कैम्पों की रूपरेखा तैयार की है। लगभग 70 हजार कार्यकर्ताओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा।   प्रदेश कांग्रेस ने इससे पहले संगठन सृजन अभियान चला कर अपने संगठन को ब्लाक स्तर तक गठित कर दिया है। 823 ब्लॉकों में कमेटियों का गठन हो चुका है। वहीं 8134 न्याय पंचायत के अध्यक्ष  कमेटियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसके अलावा ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
हाल ही में यूपी कांग्रेस ने अपने 8 ज़ोन में ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग पूरी की है। ये शिविर गोरखपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, बरेली, मथुरा और गाज़ियाबाद में आयोजित हुए थे। वहीं यूपी के 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के मास्टर ट्रेनरों का एक समूह छत्तीसगढ़ में विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण ले रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये मास्टर ट्रेनर ब्लॉक और विधानसभा वार प्रशिक्षण शिविर में 70 हज़ार कार्यकर्ताओं ट्रेनिंग देंगे। कांग्रेस प्रवक्ता आशीष अवस्थी ने बताया कि ये प्रशिक्षण शिविर बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाने के लिए हैं। वहीं इनमें न्यायपंचायत स्तर तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी गुर सिखाए जाएंगे। इन शिविरों में भी यह भी सिखाया जाएगा कि किस तरह सरकार की नीतियों पर उन्हें घेरा जाए और जनता तक इन्हें पहुंचाया जाना है। ‘किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश? विषय पर विशेष प्रशिक्षण शिविर रखा जाएगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular