लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में 19 जनवरी को अति पिछड़ा सम्मेलन होना तय हुआ। इस बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों ने सम्मेलन के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 50 पदाधिकारियों के लखनऊ आने की उम्मीद लगायी है।
कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि अति पिछड़ा सम्मेलन के लिए 19 जनवरी की तिथि तय हुई है। इस सम्मेलन में सुबह ग्यारह बजे का वक्त और स्थान कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय तय हुआ है।
उन्होंने बताया कि अति पिछड़ा सम्मेलन में भाजपा की सरकार द्वारा अति पिछड़े वर्ग के साथ वादा खिलाफी, आरक्षण के सवाल पर चुप्पी, अति पिछड़े वर्ग के सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय की बात होगी। सम्मेलन में मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रहेंगे। वहीं पिछड़ा वर्ग विभाग की राष्ट्रीय कार्डिनेटर नीरजा प्रजापति का भी रहना होगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन की रुपरेखा तैयार करते हुए निषाद, धीवर, कश्यप, मल्लाह, केवट, कहार, कुम्हार, प्रजापति, बिंद समाज के नेताओं को भी जगह दी जायेगी। ये सम्मेलन सुबे की सत्ता में बैठें लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चेतावनी देने वाला बनेगा।
