Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस और राहुल गांधी की पांच गारंटी लेकर आये हैं - अजय...

कांग्रेस और राहुल गांधी की पांच गारंटी लेकर आये हैं – अजय राय

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि हम कांग्रेस और राहुल गांधी की पांच गारंटी लेकर आये हैं। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान को उसकी उपज का सही दाम के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलेगी। किसान के हित में कर्ज माफी के लिए आयोग को गठित किया जायेगा।

माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों के लिए पांच गारंटी में आगे कहा कि कृषि नीति में बदलाव कर 30 दिनों में मुआवजा की व्यवस्था कराई जायेगी। कृषि उत्पादों के लिए आयात निर्यात नीति लागू की जायेगी। जीएसटी हटाकर किसान को इससे मुक्त किया जायेगा।

अजय राय ने कांग्रेस की घोषणा पर कहा कि सरकारी नौकरियों में महिला वर्ग की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की नियुक्ति होगी। श्रमिक का सम्मान करते हुए कांग्रेस 400 रुपये प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देगी। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही 30 लाख नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी। रोजगार पर कांग्रेस ने जो भी वायदे किये हैं, उसे पूरा किया जायेगा।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने उद्यमियों को फायदा पहुंचाने का काम किया। इसके बदले उद्यमियों ने बड़ी राशियां चंदा में दीं। सरकार ने उस देश की कम्पनी से भी चंदा ले लिया है, जिस देश का विरोध करते आये हैं। इस तरह से चंदा का खेल उजागर हो रहा है।

शरद/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular