Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस और बसपा का सूर्य अस्त हो चुका है, सपा समाप्ती की...

कांग्रेस और बसपा का सूर्य अस्त हो चुका है, सपा समाप्ती की ओर: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और बसपा का अस्तित्व समाप्त हो चुका हैं। उनका सूर्य अस्त हो चुका है और समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी होने की कगार पर है। उक्त बाते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा।

उन्होंने कहा कि मैं भी एक भाजपा का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता का सम्मान ही मेरा सम्मान है उसके सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने दूंगा और आगे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वमान्य एवं शक्तिशाली नेता है और उनके मार्गदर्शन पर चलकर हम सभी कार्यकर्ता भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे है। प्रयागराज भाजपा का गढ़ है था और आगे रहेगा।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मुट्ठीगंज स्थित राजा बारा के हाथा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में स्थापित जर्जर पड़े अशोक स्तंभ के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन दिया जिस पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अशोक स्तंभ को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया।

लगभग 2 महीने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर कार्यकर्ताओं के अंदर उनके स्वागत को लेकर गजब का उत्साह रहा। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने पुष्पगुच्छ देकर एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने भगवान जगन्नाथ जी की सचित्र देकर उनका स्वागत किया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular