Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेसी नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी शर्मनाक: मायावती

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी शर्मनाक: मायावती

-बसपा अध्यक्षन ने कहा कि आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर अधीर रंजन की एक टिप्पणी के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया है। बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि आदिवासी का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं है। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनका इस प्रकार से टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय है।

मायावती आगे लिखती हैं कि इनके द्वारा राष्ट्रपति को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की नेताओं बसपा अध्यक्ष मायावती सबसे पहला चेहरा हैं जिन्होंने आदिवासी महिला होने के नाते द्रोपदी मुर्मू को समर्थन का एलान किया था।

दिलीप शुक्ल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular