Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेसियों ने मनायी पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

कांग्रेसियों ने मनायी पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती

गाजियाबाद(हि.स.)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को जिला व महानगर कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

पूर्व मंत्री दीपा कोल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित प्रभावशाली नेता थे। नेहरू ने भारत को दुनिया में अग्रणी पंक्ति में खड़ा किया। वह देश को सम्पन्न बनाने के लिए दिन रात मेहनत करते थे।

पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने नेहरू को याद करते हुए कहा कि नेहरू ने देश को दुनिया भर में एक पहचान दी। उन्होंने देश को विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया।

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष ओबीसी सलीम सैफी, राजेन्द्र शर्मा, पीसीएस सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, गीतांजलि कोल, रामबाबू आर्य, सुशील गुप्ता, ताज राणा, अफाक अहमद, विनोद कुमार, आशीष प्रेमी, राजन गौतम, सुरेश, अनुज अग्रवाल, मो अरसद, राजकुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे और उनमें देश का उज्ज्वल भविष्य देखते थे। अतः नेहरू चाहते थे कि बच्चे पढ़ लिख कर सफल नागरिक बनें। इसीलिए उन्होंने देश में आईआईटी, आईआईएम, पाॅलीटेक्निक जैसे उच्च शिक्षण संस्थान बनाए जिनमें पढ़ कर देश के युवा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

फरमान अली/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular