Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकश्मीर में धारा 370 की वापसी असंभव-बृजभूषण

कश्मीर में धारा 370 की वापसी असंभव-बृजभूषण

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो लोग जम्मू कश्मीर की जनता को राज्य में धारा 370 वापस लाने का भरोसा दिला रहे हैं, वे जनता से सरेआम धोखा कर रहे हैं। किसी में इतना दम नहीं है कि वह धारा 370 को राज्य में दुबारा लागू कर सके। वह बुधवार को जिले के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य से धारा 370 का खात्मा पत्थर की लकीर की तरह अमिट हो गया है। अब इसे पुनः लागू किया जाना असंभव है। वह आज जम्मू कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण के उपरांत कुछ नेताओं द्वारा राज्य में धारा 370 बहाल किए जाने सम्बंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश में उप चुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि कुछ सीटें भाजपा के पास हैं और कुछ विपक्ष के पास हैं, किंतु वर्तमान में माहौल भाजपा के पक्ष में ही है। हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्हें ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। हरियाणा की जनता ने उन्हें देखकर ही भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया। बहराइच की हिंसा पर उन्होंने कहा कि मैं हिंदू और मुसलमान दोनों को यहीं पर एक साथ ही रहना है। इसलिए दोनों को मिल जुलकर शांति से रहना चाहिए। बाकी मुकदमा दर्ज हो चुका है। प्रशासन जांच करेगा और जिसकी गलती पाई जाएगी, उसे दंडित करेगा। मेधावी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज मैं आपको एक राज की बात बताता हूं। जिस-जिस ने मेरे खिलाफ षडयंत्र किया, उन सबका सत्यानाश हो गया। सबका हो गया। दीपेंद्र हुड्डा का भी सत्यानाश हो गया। भूपेंद्र हुड्डा का भी सत्यानाश हो गया। सुबह 10 बजे तक वे मुख्यमंत्री बन रहे थे और 12 बजते-बजते सब गायब हो गए। वाह! भगवान जी की क्या माया है। मेरे खिलाफ सबसे बड़े षड्यंत्रकारी दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा थे। लड़कियों को इन्होंने ही तैयार किया था कि जाओ, नेताजी के ऊपर आरोप लगाओ, लेकिन यह मेरा कुछ कर नहीं पाए।’ कार्यक्रम में आज कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले हलधरमऊ और कटरा बाजार विकास खंड के मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढें : 15 DM समेत 22 IAS ट्रेनिंग पर जाएंगे मसूरी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular