Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकल रात आसमान में दिखेंगे एक साथ सौरमंडल के 5 ग्रह

कल रात आसमान में दिखेंगे एक साथ सौरमंडल के 5 ग्रह

नई दिल्ली (हि.स.)। चांद-सितारों की दुनिया में रुचि लेने वालों के लिए आकाश में मंगलवार को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन सौर मंडल के 5 ग्रह एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण (यूरेनस) को हम धरती से सीधे देख सकेंगे। ये दुर्लभ घटना सूरज ढलते के साथ ही दूरबीन से देखी जा सकती है।

खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक 5 ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आने की संभावना है। बुध और बृहस्पति को साफ देखा जा सकता है। इस दौरान बहुत अधिक दूरी होने के कारण यूरेनस को साफ देख पाना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान मंगल और चंद्रमा काफी पास नजर आएंगे। 28 मार्च को होने वाली खगोलीय घटना को वृहद ग्रह संरेखण के रूप में जाना जाता है। इसमें 5 से 6 ग्रह एक ही समय में सूर्य के करीब होते हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular