Wednesday, April 1, 2026
Homeव्यापारकल निपटा लें जरूरी काम, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

कल निपटा लें जरूरी काम, लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

बिजनेस डेस्क

लखनऊ। अगर बैंक का कोई जरूरी काम है तो बुधवार को निपटा लें, क्योंकि उसके बाद चार दिनों तक बैंक बंद हैं। 4 नवम्बर को दीपावली, 5 को गोबर्धन पूजा, 6 को भैया दूज व 7 को रविवार के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। विभिन्न बैंकों का दावा है कि अवकाश के दौरान भी एटीएम से नकदी मिलती रहेगी। आरबीआई ने अवकाश में भी करेंसी चेस्ट खोलने के निर्देश दिए है। ताकि एटीएम में कैश अपलोड हो सकें। एसबीआई, पीएनबी, सेण्ट्रल बैंक व इण्डियन बैंक के अधिकारियों का दावा है कि सभी एटीएम में धनतेरस व दीपावाली के मद्देनजर कैश लोड करा दिया गया है। ताकि खाताधारकों को नकदी का संकट नहीं झेलना पड़े। एटीएम में कैश भरने वाली एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। बैंक से जुड़े अन्य काम ग्राहकों मंगलवार व बुधवार को निपटा लें अन्यथा दीपावाली व अन्य अवकाश के कारण चार दिनों तक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत 166 सेक्टरों में बांटा गया जिला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular