Sunday, April 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकल इस्लामाबाद रैली में इमरान खान देंगे इस्तीफा?

कल इस्लामाबाद रैली में इमरान खान देंगे इस्तीफा?

अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही जाने की तैयारी

इंटरनेशनल डेस्क

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री कार्यालय के यूट्यूब चैनल का नाम जल्द बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि इमरान खान रविवार को इस्लामाबाद में सार्वजनिक रैली के दौरान जनता के सामने प्रधान मंत्री का पद छोड़ सकते हैं। रैली इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की ताकत के प्रदर्शन को लेकर की जा रही है। इसके पीछे कारण है विपक्ष का पाकिस्तानी संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव। इस वक्त पाकिस्तान पीएम इमरान खान बढ़ती आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा विपक्षी दल इमरान सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगा चुकी है। शनिवार को पीएम कार्यालय से जुड़े यूट्यूब चैनल के नाम बदलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं, पहले इस चैनल का नाम ’प्रधानमंत्री कार्यालय’ था, जो ’इमरान खान’ किया जा चुका है। इमरान खान विपक्षी दलों को ’डकैतों का ग्रुप’ कह चुके हैं। इस संबंध में इमरान खान राजधानी इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में एक रैली करने वाले हैं। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस रैली में इमरान खान जनता के सामने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular