Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर हो रहा सुधार, अस्पताल ने बुलेटिन...

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर हो रहा सुधार, अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर बताया

लखनऊ । उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने शुक्रवार सुबह बुलेटिन जारी किया, जिसमें कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है।
हृदयरोग, तंत्रिकारोग, गुर्दारोग विशेषज्ञ सहित वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह से बृहस्पतिवार शाम मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular