Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकल्याण सिंह के निधन से भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता शोकाकुल, दी...

कल्याण सिंह के निधन से भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता शोकाकुल, दी श्रद्धांजलि

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता भी शोकाकुल है।

रविवार को मोर्चा के काशी क्षेत्र के कार्यकर्ता नई सड़क गीता मंदिर में जुटे। अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के विशाल व्यक्तित्व और योगदान को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनूप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता कल्याण सिंह के जाने से मर्माहत हैं। उन्होंने जीवन में जो मानक स्थापित किये हैं वो हमारे लिए भविष्य की सीख है। अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस के दौरान उन्होंने कहा था की 100 मुख्यमंत्री की कुर्सी ठुकरा दूँ श्रीराम के लिए। अन्य कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह का जन्मदिन 05 जनवरी को जन कल्याण दिवस के रूप में मनाने की अपील राज्य सरकार से की।

RELATED ARTICLES

Most Popular