Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाकलेक्ट्रेट में शिकायतों के निपटारे के साथ अब प्यास बुझाने का भी...

कलेक्ट्रेट में शिकायतों के निपटारे के साथ अब प्यास बुझाने का भी इंतजाम

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों को अब पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां जिला प्रशासन की ओर से जल प्याऊ की व्यवस्था की गई है। लोगों के साथ वकीलों और वादकारियों को भी यहां वाटर कूलर का ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा।
इसका उद्घाटन बुधवार को डीएम उज्जवल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वाटर कूलर लगने से लोगों को ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने इस प्रयास के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को शाबाशी भी दी। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों के साथ साथ लोगों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन का दायित्व है। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने कहा कि वाटर कूलर की स्थापना जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में कई गई है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से लोगों को यहां शुद्ध और शीतल पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि अन्य स्थानों पर भी वाटर कूलर लगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, खाध निरीक्षक शिव दयाल सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में शिकायतों के निपटारे के साथ अब प्यास बुझाने का भी इंतजाम
RELATED ARTICLES

Most Popular