Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने टोपी पहनकर फहराया तिरंगा

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने टोपी पहनकर फहराया तिरंगा

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले 74वें स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रगान की गूंज जनपद के कोने-कोने में फैली रही।
 कलेक्ट्रेट परिसर में 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सुबह नौ बजे जिलाधिकारी डॉ रूपेश कुमार ने राष्ट्र पिता महत्मा गांधी टोपी पहनकर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान कोरोना वायरस को देखते हुए दो गज की दूरी बनाए रखी गयी। 
  झण्डारोहण के बाद सुकमा हमले में दो माह पहले घायल हुए कमांडो मोहम्मद एखलाक का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। 
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और देश की प्रगति ही सच्चे मायने में आजादी है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों पर जहां हमें गर्व करना चाहिए, वहीं कमियों का आत्मचिंतन भी करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य ने किया। जनपद न्यायाधीश ने जिला कचहरी परिसर में झंडा रोहण किया।
 पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने किया ध्वजारोहण किया और पांच पुलिसकर्मियों को दिया पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने कोरोना से जंग लड़ रहे स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार को सच्चा वीर बताया और कोरोना वायरस से एलर्ट रहने का तरीका बताया। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार दुवेदी ने भी सभी का उत्साह बढ़ाया। जनपद में जगह- जगह तिरंगा फहराया गया और देश के वीर जवानों को याद किया गया विद्यालयों में प्रभात फेरियां निकाली गयी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular