Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट परिसर में मिला डेंगू का लार्वा, मचा हड़कम्प

कलेक्ट्रेट परिसर में मिला डेंगू का लार्वा, मचा हड़कम्प

अब तक जिले में 438 डेंगू मरीज हो चुके हैं चिन्हित

झांसीर(हि. स.)। विश्वव्यापी कोरोना के बाद लोगों को अब डेंगू डरा रहा है। डेंगू के प्रकोप के बीच सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में डेंगू की सेंधमारी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में जलभराव से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूने में डेंगू का लार्वा पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। अब तक जिले में 438 डेंगू मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से 26 मेडिकल कॉलेज व अन्य हॉस्पिटल में उपचार करा रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी ने विश्व के विभिन्न देशों समेत भारत व उत्तर प्रदेश ने जमकर तांडव किया। उसके बाद पिछले कुछ महीनों से जिले सहित पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। इसको लेकर शासन प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए इसके बचाव के लिए इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 450 बेड की व्यवस्था कराई है। साथ ही 60 डाक्टर भी उपचार में लगाये गए हैं। 26 टीमें डेंगू लार्वा की जांच के लिए भ्रमण कर रही हैं। जिले में अब तक 438 डेंगू मरीज चिन्हित हुए हैं, इनमें से 26 अभी मेडिकल कालेज व अन्य अस्पतालों में भर्ती हैं।

कलेक्ट्रेट में एसडीएम कोर्ट के पास जलभराव और उसमें मच्छरों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी थी। सूचना पर पहुंची टीम ने जब जांच की तो पानी में डेंगू का लार्वा पाया गया। इज़के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। अब विभागीय टीम लार्वा को नष्ट करने के लिए एन्टी लार्वा स्प्रे के छिड़काव की तैयारी करने में जुट गई है। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा, वकील, फरियादियों व वादकारियों का बड़ी संख्या में आना जाना रहता है। यदि यहां उचित प्रबन्ध न किये गए तो डेंगू फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular