Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकलेक्ट्रेट की हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस मल्टीलेवल पार्किंग से मिलेगी जाम से...

कलेक्ट्रेट की हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस मल्टीलेवल पार्किंग से मिलेगी जाम से निजात : जिलाधिकारी

निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार कर 10 दिसम्बर तक हो निविदा आमंत्रित

कानपुर (हि.स.)। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौके पर पार्किंग का नक्शा देखा तथा मैप के अनुसार पार्किंग स्थल का जायजा लिया। इस पार्किंग में 348 कार, 176 बाइकें खड़ी करने की क्षमता होगी। कार पार्किंग में हाइड्रोलिक सिस्टम का भी उपयोग किया जायेगा। यह पार्किंग स्थल स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत निर्माण कराई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जब तक भूमि की उपलब्धता होती है तब तक सीएनडीएस डीपीआर तैयार करते हुए निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही 10 दिसम्बर तक पूरी कर ले, जिससे 15 दिसम्बर से कार्य प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा की पार्किंग बनने से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा यातायात सुगम होगा।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा बॉस मंडी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भूतल पर ओपीडी ब्लॉक तथा वार्ड व्यवस्था तैयार किया जाए। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था प्रथम तल में करने के निर्देश दिए। नगर निगम के उपस्थित अधिकारी ने बताया कि निर्माण का कार्य प्रगति पर है। एक माह में समस्त कार्य पूर्ण हो जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए ताकि अतिशीघ्र पुन: अस्पताल संचालित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार कानपुर नगर उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular