Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल'कलि तारण गुरु नानक आइया'

‘कलि तारण गुरु नानक आइया’

हर्षोल्लास से मना श्री गुरू नानक देव जी का प्रकाश उत्सव

डीएवी कॉलेज मैदान पर गुरूद्वारा नाका, हिन्डोला की ओर से हुआ भव्य समारोह, शामिल हुए कई राजनेता एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

लखनऊ, 19 नवम्बर (हि.स.)। साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस अवसर पर लखनपुरी के गुरूद्वारों को फूलों से सजाया गया। गुरूद्वारों में शबद्-कीर्तन हुए और गुरू की महिमा का बखान हुआ।

'कलि तारण गुरु नानक आइया'

श्री गुरू सिंह सभा की ओर से डी.ए.वी.कालेज में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया। सुबह श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के पश्चात् पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरूग्रन्थ साहिब जी की शाही सवारी को शबद्-कीर्तन का गायन करते हुए गुरूद्वारा से नाका हिण्डोला होते हुए डी.ए.वी. कॉलेज सजे पंडाल में ले जाया गया। पंडाल को बहुत खूबसूरती से सजाया गया था। फूलों से सुसज्जित भव्य स्टेज पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का प्रकाश किया गया। रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह ने पवित्र आसा-दी-वार के अमृतमयी कीर्तन से समारोह का आरम्भ किया। आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र ने आधे घण्टे समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।

'कलि तारण गुरु नानक आइया'

श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। समारोह में दरबार साहिब से विशेष रूप से आए भाई जसबीर सिंह खालसा ने अपनी मधुरवाणी में कीर्तन ‘कलि तारण गुरु नानक आइया।। ‘शबद-कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को निहाल किया। भाई जसपाल वीर सिंह जी जालन्धर वालों ने श्री गुरू नानक देव जी के जीवन की महिमा का बखान किया। रागी जत्था भाई संतोख सिंह, जालन्धर वालों ने शबद- कीर्तन गायन कर संगत को मन्त्रमुग्ध कर दिया। ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने गुरमत विचारों से कथा व्याख्यान किया।

के. के. एन. एस. गुरमत संगीत एकेडमी एवं सिमरन साधना परिवार के बच्चों एवं माता गुजरी सत्संग सभा,लखनऊ की सदस्याओं ने भी इस कार्यक्रम में शबद-कीर्तन गायन किया। समारोह में अन्य श्रद्धालुओं के साथ डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्य मंत्री, ब्रजेश पाठक न्याय मंत्री, संयुक्ता भाटिया, महापौर सहित राजनीतिक दलों के नेता एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरू के दरबार के मत्था टेका।

समारोह का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया। समागम में लंगर के वितरण की सेवा सिख यंग मेन्स एसोसियेशन एवं दशमेश सेवा सोसाइटी की ओर से की गयी। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने आइसक्रीम, चाय काफी, ब्रेड, छोले, जलेबी, कढ़ी-चावल, गन्ने के रस की खीर आदि अनेक स्वादिष्ट के व्यंजनों के स्टाल लगाकर संगत की सेवा की।

लंगर पकवाने एवं वितरण की व्यवस्था हरमिन्दर सिंह टीटू एवं हरविन्दरपाल सिंह नीटा, तजिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह सलूजा की देखरेख में हुई। लंगर में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डी.ए.वी. कालेज मैदान में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प लगाया गया। कृपाल सिंह ऐबट की देखरेख में कैम्प लगा। कैम्प में डॉ. सुनील नाइक (स्किन), डॉ. ऋषि द्विवेदी (आर्थाे), डॉ. धर्मवीर सिंह (यूरोलोजिस्ट), डॉ. पियूष ठाकुर (गैस्ट्रो),डॉ. साक्षी जैन (नेफरो), डॉ. कानू प्रिया (गाइनो) डॉ. राहुल (फिजियो) ने चेकअप करके परामर्श दिया। कोविड-19 वैक्सीन का मेगा वैक्सीनेशन कैम्प भी यहाँ लगाया गया, जिसमें लोगों ने आधार दिखाकर वैक्सीन लगवाई।

समारोह की समाप्ति पर श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने सभी सिख संगठनों, सिख सेवक जत्था, पंजाबी यूथ एसोसियेशन एवं प्रशासन को गुरू जी की कृपा सिरोपा और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।

उधर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, यहियागंज में भी श्री गुरु नानक देव जी का 552 वें प्रकाश पर्व गुरुद्वारा को विशेष प्रकार के फूलों एवं लाइटों से सजाया गया ।देहरादून से आए भाई कुलदीप सिंह एवं दरबार साहिब, अमृतसर से आए भाई दलबीर सिंह ने शबद- कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। अमृतसर से आए सिंघ साहब ज्ञानी गुरमिंदर सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला

RELATED ARTICLES

Most Popular