Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कलियुगी मां ने दो बच्चों की चाकू से काटकर की हत्या

 कलियुगी मां ने दो बच्चों की चाकू से काटकर की हत्या

गाजीपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में मरदह थाना क्षेत्र में शनिवार को हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक कलियुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों की चाकू से काटकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत हमीरपुर निवासी रामबचन यादव के दो पुत्रों में अजीत यादव आर्मी में है, जो इन दिनों जम्मू में तैनात है जबकि, दूसरा बेटा अमित घर पर ही रहता है। परिवार के लोग गत शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गये थे। फौजी अजीत की पत्नी नीतू यादव (35) भी अपने तीन बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गयी। इस दौरान देर रात नीतू ने चाकू से वार कर हैप्पी छह साल और हार्दिक 10 माह का सिर धड़ से अलग कर दिया। गनीमत यह रही कि नौ वर्षीय बच्ची परी बच गई, जो सोने के कुछ देर बाद ही उठकर अपने दादा के पास चली गई थी। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार की सुबह हुई।

एसपी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि नीतू की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसका चार-पांच साल से मानसिक इलाज चल रहा था। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्रीराम जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular