Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकलह से परेशान शख्स ने खुद को लगाई आग, बचाने में 10...

कलह से परेशान शख्स ने खुद को लगाई आग, बचाने में 10 लोग झुलसे

– सभी झुलसे लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती

गाजियाबाद(हि.स.)। थाना लोनी बॉर्डर अंतर्गत रहने वाले युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गैस सिलेंडर का पाइप निकाल कर खुद को आग लगा ली। आवाज सुनकर आए बचाने आए परिवारीजनों के साथ तीन पड़ोसी समेत 10 लोग झुलस गए। जबकि गंभीर रुप से झुलसे युवक के साथ अन्य सभी लोगों को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के तिलक राम कॉलाेनी में रहने वाले एक परिवार के घर पर गुरुवार की रात लगभग डेढ़ बजे गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली। बताया गया कि उसकी चपेट में आकर कुछ लोग झुलस गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि प्रकरण में यह तथ्य प्रकाश में आया कि सुरेश नामक व्यक्ति ने परिवारिक कलह के चलते सिलेंडर का पाइप निकालकर खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी पहुंचे। इस बीच आग बुझाने के दौरान वह भी चपेट में आ गए। इस तरह आग से परिवार के सात व तीन पड़ोसी भी झुलस गए। जबकि युवक गंभीर रुप से झुलस है। सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular