Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस आरोपी की...

 कलयुगी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

झांसी(हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता की लाठी डंडे से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के प्रकाश में आने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस फरार आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रानीपुर स्थित मोहल्ला देवरी सिंहपुरा में बीती रात करीब डेढ़ बजे जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। तभी रात में पुलिस को 112 की मदद से सूचना मिली कि शराब के नशे में धुत बेटे रामदयाल ने अपने बुजुर्ग पिता दयाल कुशवाहा की लाठी-डंडे से जमकर मारपीट कर हत्या कर दी है। जानकारी मिलने पर दयाल का छोटा बेटा वहां पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। छोटे बेटे ने पुलिस को अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने फरार आरोपित बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular