राज्य डेस्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कम से कम 32 कर्मचारी रविवार को घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब उनकी बस राज्य के सूरजपुर जिले में एक नदी में गिर गई। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल के कुल 43 कर्मचारी बस में सवार होकर कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रहे थे। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची, तो ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया और बस पुल की सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को भटगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 32 लोगों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने कहा कि नदी में पानी का स्तर कम था, वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : मादक पदार्थ तस्कर को ढ़ाई वर्ष की सजा व जुर्माना
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
