Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकर्नलगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

कर्नलगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

प्रयागराज(हि.स.)। थाना कर्नलगंज पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामी अभियुक्त आलोक सिंह परिहार पुत्र विजय सिंह निवासी वीरापुर कमलानगर थाना सोरांव प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर हॉलैण्ड हाल के पास से गिरफ्तार किया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार , गत 2-3 मई, 2022 की रात्रि थाना कर्लनगंज क्षेत्रान्तर्गत काटजू बाग काॅलोनी के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा बमबाजी व हवाई फायरिंग की गयी थी। जिसमें दुर्गेश कुमार शुक्ला पुत्र राधाकृष्ण शुक्ला निवासी चांदपुर सलोरी थाना कर्नलगंज की लिखित तहरीर के आधार पर कर्नलगंज में सौरभ सिंह उर्फ प्रिन्स पुत्र उदयचन्द्र सिंह निवासी पचखरा थाना घूरपुर प्रयागराज, आदित्य सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी टिकरी थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा, हरिकेश मिश्रा पुत्र भगवान मिश्रा निवासी सौर मऊ थाना कोतवाली जनपद सुल्तानपुर, आलोक परिहार पुत्र विजय सिंह निवासी बीरापुर कमलानगर थाना सोरांव जनपद प्रयागराज पंजीकृत किया गया था।

तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 17 मई, 2022 को उपरोक्त चारों अभियुक्तों पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। इनमें से सौरभ सिंह उर्फ प्रिन्स, आदित्य सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह, हरिकेश मिश्रा पुत्र भगवान मिश्रा को 23 मई, 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकाश में आये अभियुक्त आशुतोष मिश्रा उर्फ अभिषेक मिश्रा पुत्र रविशंकर मिश्रा निवासी शिवपुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 05 जनवरी, 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular