गोरखपुर( हि.स.)। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री उद्योगपतियों और राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एनेक्सी भवन से प्रदेश के 3,42,322 लाभार्थियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम कल शाम चार बजे से होगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम प्रदेश के पांच जिलों के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा। लाभार्थी अपने जिलों के एनआईसी सभागार से सीएम से जुड़ेंगे। उनके साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
