Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकरोड़ों की ठगी में अलास्का इंफ्रास्ट्रक्चर का एमडी गिरफ्तार

करोड़ों की ठगी में अलास्का इंफ्रास्ट्रक्चर का एमडी गिरफ्तार

लखनऊ, 19 सितम्बर (हि.स.)। राजधानी पुलिस ने रियल स्टेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अलास्का इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के एमडी हरिओम यादव को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इससे पहले उसके नौ अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस ने अलास्का इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के एमडी को सुल्तानपुर हाइवे स्थित चांद सराय गांव के पास शनिवार सुबह दबोचा है। वह पिछली 10 जुलाई से पत्नी अंजना और दो बच्चों के साथ फरार चल रहा था।

आरोप है कि उसने दुबई के बुर्ज खलीफा से लेकर माया नगरी मुंबई के रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 60 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। उसने हर महीने पांच ​फीसदी ब्याज देने का लालच देकर निवेशकों से रुपये हड़पे थे। इससे पहले गोसाईगंज पुलिस  उसके नौ साथी को गिरफ्तार जेल भेजने के बाद उसकी तलाश सरगमी से की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular