Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजनकरिश्मा तन्ना की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने लगाईं रौनक

करिश्मा तन्ना की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने लगाईं रौनक

दिवाली नजदीक आ गई है और बॉलीवुड में इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में इन दिनों दिवाली पार्टी की धूम चल रही है। हाल ही में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने भी अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे और इस पार्टी में चार चाँद लगाया।इस दौरान करिश्मा तन्ना व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। व्हाइट लहंगे के साथ करिश्मा तन्ना ने डायमंड ज्वैलरी कैरी की। वहीं उनके पति वरुण शॉर्ट व्हाइट कुर्ते में नजर आए। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी करिश्मा की पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची। इस दौरान रेड कलर के आउटफिट में सुजैन का लुक जबरदस्त रहा। इसके अलावा एकता कपूर, टैरेंस लुईस समेत कई अन्य लोग भी पार्टी में पहुंचे। इस दिवाली पार्टी में प्रोड्यूसर एकता कपूर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। पीले रंग के आउटफिट में उनका लुक बेहद अलग लगा। वहीं टीवी एक्ट्रेस रिधि डोगरा भी पार्टी में गजब ढाती दिखीं। निधी पिंक कलर के सूट में नजर आईं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular