Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकरहल क्षेत्र से अखिलेश यादव ने भरा पर्चा

करहल क्षेत्र से अखिलेश यादव ने भरा पर्चा

मैनपुरी (हि.स.)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए अखिलेश रविवार शाम को ही इटावा जिले के सैफई स्थित अपने पैतृक गांव पहुंच गए थे।

अखिलेश नामांकन के लिए सैफई से जिस विजय रथ से मैनपुरी पहुंचे उसकी पहले हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश इस गुलाबी रंग के विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, करहल के विधायक सोबरन सिंह यादव और अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद अखिलेश पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिले और उनसे चुनाव में जुट जाने की अपील की।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन होगा। इसको देखते हुए सोमवार को कई अन्य उम्मीदवार भी नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। तीसरे चरण में मैनपुरी, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों की 59 सीटों पर मतदान 20 फरवरी को होगा।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular