Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनकरवाचौथ पर मौनी रॉय ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

करवाचौथ पर मौनी रॉय ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

अभिनेत्री मौनी रॉय इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं और इसे लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। इस खास दिन के लिए मौनी ने खास तैयारी भी की है। मौनी रॉय की सास ने उनके लिए सरगी भेजी। मौनी कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें वह जमकर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि मौनी ने हाथ पर शिव -पार्वती की छवि बनवाई है। लोग इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

मौनी रॉय शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। मौनी अक्सर सूरज नम्बियार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular