Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनकरण जौहर ने शेयर की आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की तस्वीर,...

करण जौहर ने शेयर की आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की तस्वीर, लिखा- मैंने रॉकी और रानी को पाया

लंदन में हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के साथ-साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रही आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह उनके को-स्टार हैं। करण जौहर ने शूटिंग के दौरान फुरसत के कुछ पलों की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में आलिया और रणवीर सिंह खाने की टेबल पर बैठे हैं और दोनों फंकी सनग्लासेस में काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।

करण ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मैंने रॉकी और रानी को पाया!” रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी हैं। 10 फरवरी, 2023 को रिलीज़ होने वाली है।

आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए एक महीने से ज्यादा समय से लंदन में हैं। इस दौरान वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की भी शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म लगभग पूरी होने को है। वहीं आलिया के भी जल्द वापस आने की चर्चा है।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। अब जल्द ही दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular